Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

By LALIT SHARMA , in Accident , at January 8, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही GRP मौके पर पहुंची। मौके पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिस पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक  मोहम्मद हाशिम अंसारी पिछले करीब 25 साल से पानीपत में रहता था । हाल में वह राज नगर में किराए पर रह रहा था  रविवार को वह फैक्ट्री से कुछ सामान लेने के लिए निकला था । इसके बाद वह वापस नहीं लौटा । देर रात पुलिस ने फ़ोन कर परिजनों को मौत की सूचना दी . थाना के जांच अधिकारी ASI जसबीर ने बताया कि व्यक्ति लाइन पर लेट गया। इसके बाद ट्रैक पर सिर रख लिया। ट्रेन आने पर उसकी मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से निजी कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते यह कदम उठाया है।

Comments