राष्ट्रीय राजनीति में परिवर्तन लायेगी आम आदमी परिवर्तन पार्टी :- मनोज दहिया
पार्टी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया 8 मई को द्वारका नई दिल्ली में करेगे पार्टी कार्यालय का शुभारंभ – विजय कुमार
BOL PANIPAT 6 मई: आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया 8 मई को द्वारका नई दिल्ली में पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करेगें। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं दक्षिण पश्चिम दिल्ली आम आदमी परिवर्तन पार्टी द्वारका के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मनोज कुमार दहिया के कर-कमलों द्वारा होगा।
इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम आदमी का चहुमुखी विकास हो और देश के संसाधनों पर उनका भी हिस्सा हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी परिवर्तन पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में भी परिवर्तन लायेगी और चुनाव में स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और सदस्यता जोड़ों महाअभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सागर शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया के दिशा-निर्देशा अनुसार केन्द्र सरकार को बेरोजगारी व महंगाई के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश महंगाई और बेरोजगारी के चलते बर्बादी की कगार पर है और केन्द्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानन्द विमल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेखा, राष्ट्रीय सचिव सरदार जगतार सिंह, सत्यदेव जैन प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, रामकिशन मेहरा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, ऋषिराम, प्रदीप राणा, सुमित कुमार, संजीव कुमार, हरीश शर्मा तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव जैन ने भी बैठक को सम्बोधित किया और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया।

Comments