Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मातृ दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों और शिक्षकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 8, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : माइंड ट्री पब्लिक स्कूल साई कॉलोनी ऊझा रोङ पानीपत में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों और शिक्षकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मोना जागलान और प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। बच्चो ने ग्रुप डांस, भाषण और कविताए प्रस्तुत कर अलग अलग तरीके से अपने प्यार और स्नेह को अपनी माताओ के प्रति दिखाया। मंच का संचालन विजयलक्ष्मी ने किया । मुख्य अतिथियों ने बच्चों और स्टाफ के कार्यक्रम की सराहना की और माँ के महत्व को समझाया। माँ जीवन में सही रास्ते पर चलने में बच्चों का मार्ग दर्शन करती है। हमे हमेशा अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य सारिका ने मुख्य अतिथियों का बहुत बहुत धन्यवाद किया।इस अवसर पर स्कूल संचालक सुरेन्द्र जागलान, प्रधानाचार्य सारिका और सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Comments