डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों के स्वागत के लिए किया ‘वेलकम पार्टी’ का आयोजन
BOL PANIPAT : डी०ए०वी०पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 15-04-2023 को कक्षा नर्सरी से यू०के०जी० तक के विद्यार्थियों के लिए ‘वेलकम पार्टी’ का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने रंग-बिरंगे परिधानों में स्कूल पहुँचे। पार्टी की शुरुआत गायत्री मंत्र के पावन उच्चारण के साथ की गई। बच्चों ने मधुर संगीत की धुनों पर नृत्य का आनंद उठाया। उन्होंने तरह-तरह के हास्यप्रद खेल खेलें तथा मिल-बाँटकर भोजन का आनंद उठाया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा नन्हे-मुन्नों के आत्मविश्वास एवं उत्साह को देखकर अत्यंत प्रसन्न थी। प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा ये छोटे-छोटे बच्चे नम् मिट्टी की तरह हैं। हमारी अध्यापिकाएँ सुव्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण देकर इन्हें देश के योग्य नागरिक के रूप में तैयार करेंगी और ये नन्हे-मुन्ने भविष्य में अपने माता-पिता, स्कूल व देश का नाम रोशन करेंगे। तदुपरांत बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार मिस्टर फ्रेशर , मिस फ्रेशर , ब्यूटीफुल स्माइल, प्रिंस चार्मिंग, प्रिंसेस चार्मिंग, वैल ड्रैस्ड, राइजिंग स्टार, पावर हाउस, स्टार ऑफ द डे, बैस्ट हेयर स्टाइल, डांसिंग दिवा और मिस सेल्फी क्वीन आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी बच्चों ने पार्टी का लुत्फ़ पूरे जोश के साथ उठाया।

Comments