Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके पर लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा तीसरा आरोपी काबू. लूटी गई नगदी में से बचे 1200 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मई 2022, शराब ठेके पर लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा तीसरा आरोपी काबू, लूटी गई नगदी में से बचे 1200 रूपए बरामद. सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास शराब ठेके पर बीते सितम्बर में पिस्तौल से फायर कर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी सुमित उफ कालू पुत्र नरेंद्र निवासी आसौदा झज्जर को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने समालखा से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ व लूटी गई नगदी में से बचे 1200 रूपए कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सुमित उर्फ कालू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

वारदात में संलिप्त आरोपी हर्ष पुत्र श्याम निवासी लखीमपुर खीरी यूपी व कमल पुत्र सुरेश निवासी साहनपुर जीन्द को गत दिनों सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस रिमांड के दौरान 3000 रूपए की नगदी बरामद कर दोनो आरोपियो को जेल भेजा जा चुका है। वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल पुलिस द्वारा व करेटा गाड़ी रोहतक पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पहले ही बरामद की जा चुकी है।

लूट की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में बादाम सिंह निवासी हाजियापुर कनौज यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

बादाम सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी हजियापुर कन्नौज यूपी ने थाना समालखा में 22 सितम्बर 2021 को शिकायत देकर बताया था की वह शराब ठेकेदार नरेंद्र के पास समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नोकरी करता है। देर साय करीब साढे 9 बजे वह शराब ठेके पर काम कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग दिल्ली नंबर की एक गाड़ी ठेके के सामने आकर रूकी। गाड़ी के रूकते ही उसमे से चार अज्ञात युवक उतरकर ठेक पर आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने ठेक पर काम कर रहे अन्य कर्मियों पर मारने की नियत से पिस्तौल से फायर कर दिए जिसमे बाल बाल बच गए। आरोपी गल्ले से 1लाख 32 हजार रूपए निकालकर मौके से फरार हो गए। बादाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरापियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,397,34 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments