पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप
-नि:शुल्क जांच व परामर्श कैंप में 57 पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की
BOL PANIPAT , 24 दिसंबर: पुलिस कर्मियों को चुस्त दुरूस्त व रोग मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार बुधवार को पुलिस लाइन में आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से विशेष हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य जांच कैंप में आयुष्मान हॉस्पिटल के डॉ सुदीप सांगवान, डॉ मोहित कुमार व डॉ देवलानी गुलाटी ने कैंप में पहुंचे 57 पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को जांचा और शुगर, ब्लड प्रेशर, इसीजी इत्यादी टेस्ट कर परामर्श दिया।
डॉ सुदीप सांगवान ने परामर्श देते हुए बताया कि ब्लड प्रेशर से बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें, हरी सब्जी, मौसमी फलो का सेवन करें, तली भुनी चिजों का सेवन कम से कम करें। ब्लड प्रेशर व शुगर की हमेशा जांच कराये। ब्लड प्रेशर व शुगर के लक्षण के बारे में बताया सीने मे दर्द होना, बेचेनी होना, पसीना आना, घबराहट होना आदि ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। उन्होने पुलिस कर्मियों को तनाव से कैसे दूरे रहे इसके बारे में भी विस्तार से बताया।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने कहा कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन कर जिले के प्रत्येक पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस का मकसद है कि जिला का प्रत्येक पुलिसकर्मी स्वस्थ हो ताकि वह पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत व जोश से अपनी ड्यूटी कर सके तथा समाज की सेवा कर सके। समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस कर्मियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। जिला पुलिस में तैनात फार्मासिस्ट राकेश, फार्मासिस्ट देवेंद्र का विशेष रूप से सहयोग रहा। इस दौरान भलाई शाखा से मुख्य सिपाही कृष्ण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments