कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोतर महाविद्यालय में मदर्स डे के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य मातृ दिवस के माध्यम से भावनात्मक पक्ष को समझना और आज का युवा वर्ग क्या मां-बाप के समर्पण व त्याग का आदर करता है यह देखना था | विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा और कहा कि हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी घर पर रहकर अपनी मां के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए उनके बचपन की बातें पूछ सकते हैं और उनसे जान सकते हैं कि उनका बचपन कैसे बीता उनके बारे में और बेहतर आप इस दिन जान सकते हैं |
इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. नीलम दहिया, डॉ. निधि द्वारा निभाई गई | इस प्रतियोगिता का संचालन बी.ए द्वितीय वर्ष की इंचार्ज प्रो.पूजा ग्रोवर द्वारा किया गया | प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तुलसी, द्वितीय स्थान दीप्ति व तृतीय स्थान किरण द्वारा प्राप्त किया गया | ‘कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को देखना व सर्वांगीण गुणों का विकास करना है

Comments