Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


वाद विवाद प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तो ” वाद विवाद प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी ,द्वितीय स्थान आयशा एवं अंजलि, तथा चंचल एवं अमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या चाइनीस वस्तुएं भारत में प्रतिबंधित की जाए “था। प्रतियोगिता में  12 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया, उन्होंने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उन्हें भविष्य में कामयाब होने में सहायक हैं प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर साक्षी मुंजाल ने किया ।

Comments