Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


वाणिज्य प्रवक्ता शिखा रानी व जीव विज्ञान प्रवक्ता सीमा रानी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 26, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 26 मार्च , आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल की वाणिज्य प्रवक्ता शिखा रानी व जीव विज्ञान प्रवक्ता सीमा रानी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विद्यालय प्रबन्धन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस बी आई के पूर्व प्रबन्धक सुभाष अनेजा, प्रबन्धक समिति के सदस्य ओमदत्त आर्य मौजूद रहे।

प्राचार्य मनीष घनगस ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राचार्य मनीष आर्य ने कहा कि शिक्षा विकास की धूरी है। और अध्यापक शिक्षा के माध्यम से अज्ञानता का अंधकार मिटाने के माध्यम हैं। इसलिए आर्य शिक्षण संस्थाओं की ओर से समय समय पर विद्वान शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होने कहा कि सभी आर्य शिक्षण संस्थाएं शिक्षा के साथ साथ छात्रों को उच्च कोटि के वैदिक संस्कार देने के सभी प्रयास कर रही हैं ताकि भारत को पुनः जगत गुरू का दर्जा दिलवाया जा सके।

Comments