ओरिएंटेशनकेदूसरे दिन गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने छात्रों को दी सफलता की राह दिखाने वाली सीख।
BOL PANIPAT : गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, करहंस, पानीपत में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत फैकल्टी और नवप्रवेशित विद्यार्थियों के बीच संवादात्मक सत्र से हुई। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक संरचना, करियर संभावनाओं और संस्थान की संस्कृति से परिचित कराना था।
इस अवसर पर गीता यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर एवं गीता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस-चेयरमैन निशांत बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नए बैच को बधाई दी और उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी के मूल्यों को अपने विधिक करियर में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की कॉलेज जीवन केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी शामिल है चाहे वह मूट कोर्ट प्रतियोगिता हों, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल या सामुदायिक सेवा से जुड़े उपक्रम। ये अनुभव आपकी क्षमताओं को उजागर करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह नेतृत्व गुण विकसित करेंगे जो हर सफल पेशेवर के लिए आवश्यक हैं।

सफलता कोई एक बार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह निरंतर प्रयास, आत्म-अनुशासन और अपने सहज दायरे से बाहर निकलने के साहस का परिणाम है। हमेशा याद रखें मेहनत प्रतिभा को मात देती है, जब प्रतिभा मेहनत नहीं करती। स्पष्ट लक्ष्य तय करें, ध्यान केंद्रित रखें और चुनौतियों से कभी न घबराएँ। हर अनुभव से सीखें, चाहे वह विजय हो या एक मूल्यवान सबक।
गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में आपके पास विकास के अपार अवसर हैं। स्टाफ के मार्गदर्शन, संसाधनों और सहपाठियों से सीखने का पूरा लाभ उठाएँ। अपने आस-पास सकारात्मकता बनाए रखें, ईमानदारी और सम्मान के मूल्यों को अपनाएं और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें। यह यात्रा आज से शुरू होती है — हर कदम जुनून, उद्देश्य और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ाएँ।
ओरिएंटेशन में डॉ. संदीप सैनी, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, बी.ए. एल.एल.बी. ने किया ने पाठ्यक्रम, सह-पाठयक्रम गतिविधियों, मूट कोर्ट, विधि क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञों एवं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के व्याख्यान जैसी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट एल.एल.बी. और एल.एल.एम. डॉ. आयना ने विधि विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और इसके विभिन्न चरणों में महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि कॉलेज कैसे प्रतिष्ठित लॉ फर्मों, अधिवक्ताओं और संस्थानों में इंटर्नशिप की सुविधा प्रदान करता है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डॉ. विकास नांदल ने विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दस्तावेज, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य आधिकारिक औपचारिकताओं के साथ-साथ कॉलेज की संबद्धता एवं विश्वविद्यालय मानकों की जानकारी दी। सहायक प्रोफेसर निखिल शाह ने भारतीय सेना में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे विधि स्नातक सेना में कानूनी अधिकारी के रूप में शामिल हो सकते हैं। डायरेक्टर ट्रेनिंग डॉ. प्रेरणा डावर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन, वास्तविक जीवन की कहानियों और वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के कुछ वरिष्ठ छात्रों जिसमें चाहत शर्मा, गौरी ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने कॉलेज की सुविधाओं, शैक्षणिक अवसरों और विभिन्न आयोजनों में अपनी भागीदारी के बारे में बताया। इसके बाद कॉलेज के पूर्व छात्र मोहित अनेजा और सुरेंद्र सिंह ने अपने छात्र जीवन की यात्रा साझा की और नए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments