Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नर सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीन जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : अब मिनी सचिवालय में आने वालों को नहीं होगी पीने के पानी की परेशानी नहीं होगी। समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया नर सेवा नारायण सेवा अभियान के तहत आज मिनी सचिवालय में 2 और वाटर कूलर रिपेयर करवाकर लगवा दिये है।  पहले 3 वाटर कूलर रिपेयर करवाकर भेजे गए थे।   जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले मिनी सचिवालय में बन्द पड़े 5 वाटर कूलर को रिपेयर करवाने का बीड़ा संगठन ने उठाया था जो आज पूरा कर दिया गया है। जिससे मिनी सचिवालय में आने वालों को पीने के पानी की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन समाज सेवियों , नेताओं व सामाजिक संगठनो ने पानीपत में वाटर कूलर लगवा रखे है मगर जो कूलर बन्द पड़े हैं। गर्मी का प्रकोप बहुत  ज्यादा है उनको चालु करवाया जाये। राहगीरों को बार बार प्यास लगती है।  लेकिन जब आदमी प्याऊ पर जाता है और पानी नहीं मिलता तो निराशा हाथ लगती है।  इंसान खाने के बिना रह सकता है परन्तु पानी के बिना नहीं।  जल ही जीवन है औऱ हम सबका फर्ज भी बनता है जब हम हजारो रुपये लगाकर वाटर कूलर लगाते हैं उसकी रिपेयर की ओर भी ध्यान देना चाहिए।  अगर हमारे घर का पंखा बन्द हो जाये या घर में पानी न आये तो हम 1 मिनट में मिस्त्री बुला लेते है फिर लाखो रुपये लगाकर प्याऊ लगाने के बाद ध्यान नहीं दिया तो क्या फायदा। शहर भी अपना परिवार होता है अगर कोई लगाये हुए वाटर कूलर को रिपेयर नहीं करवाता तो वो वाटर कूलर समाज सेवा संगठन को दे।  पानीपत में बहुत जगह वाटर कूलर की जरूरत है उसको रिपेयर करवाकर वहाँ लगा दिये जायेंगे। संगठन की कोशिश रहेगी जहाँ भी जरूरत होगी जल्द से जल्द और प्याऊ लगाये जायेंगे।  जिससे राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके

Comments