Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जनसेवा दल द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 29, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : गोलोकवासी स्वामी विशुद्धानंद महाराज की पावन प्रेरणा से जन सेवा दल द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल के नए ब्लड बैंक में शुक्रवार सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का संचालन किया, जिसमे सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डॉ शशि गर्ग, डॉ अमित पोरिया, डॉ श्याम लाल व ब्लड बैंक डॉ रजत ने पूरा सहयोग किया। विधायक प्रमोद विज, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर भूपिंदर सिंह, सनातन धर्म के समाजसेवी मदन टुडेजा, पूर्व पार्षद अशोक नारंग एवं विजय सहगल, रविंद्र नागपाल प्राण रत्नाकर, भीम सचदेव, सुभाष गुलाटी आदि बंधुओं ने रक्तदाताओं को बैज लगाए।

समाजसेवी युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी समस्याओं का हल जनसेवा दल है। महासचिव चमन गुलाटी ने कहा कि जनसेवा दल ने रक्त दान, अन्नदान, नेत्रदान व देहदान की सदैव प्रेरणा दी है और नगर वासियों ने सदैव सहयोग किया। रक्त वीरों ने 60 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया। इस सेवा समारोह में प्रधान कृष्ण मनचंदा, महासचिव चमन गुलाटी, समाजसेवी युधिष्ठिर शर्मा, श्यामलाल खुंगेर, अशोक मिगलानी, कमल गुलाटी, यश बांगा राजू कथूरिया, प्रेम खुराना, अशोक अरोड़ा, नारायण कपूर, सतपाल महलोत्रा, जगदीश, ओमप्रकाश, राजपाल, अशोक कपूर, लेखराज जताना, कपिल, ग्रोवर आदि ने व्यवस्था में पूरा सहयोग किया।

Comments