अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 26 मई 2022, अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार. सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने गश्त के दौरान चौटाला रोड पर सिवाह निर्माणाधीन स्टेडियम के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिपाल पुत्र राय सिंह निवासी मतलौडा हाल सफिदों जीन्द के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ की वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को रखता था। आरोपी महिपाल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया बुधवार की सायँ सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान चोटाला रोड पर सिवाह निर्माणाधीन स्टेडियम के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक सनौली की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोल कर चेक किया तो एक जिंदा रौंद मिला।
आरोपी महिपाल का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, झपटमारी व एनडीपीएस एक्ट के पानीपत व करनाल में कुल 3 मुकदमे दर्ज है।

Comments