मोदी सरकार के आठ साल विपक्षी पार्टी के 60 सालों पर भारी : अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : समालखा | भारतीय जनता पार्टी जिला पानीपत की जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा शहर में 8 साल 100 सम्पर्क अभियान के तहत लोगों से सम्पर्क करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए आठ साल में अनेकों विकास कार्य किए। केंद्र की मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख को धारा 370, 35ए की जंजीर से मुक्त कराया है। भव्य श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का रास्ता प्रशस्त किया है। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी राज्यों में विदेशियों से भी बढ़िया एवं शानदार सड़कें बनाने का कार्य किया है। मोदी जी ने युक्रेन में फंसे भारतीयों को निकाला का काम किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि आज पुरे विश्व में भारत महाशक्ति के रुप में उभरा है। जोकि प्रत्येक भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। किसानों को 6000 रुपए की राशि सालाना पहुंचाना, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, अन्नपूर्णा योजना के तहत मुक्त राशन आदि सैकड़ों योजनाएं मोदी ने गरीबों के चलाई है। जो कि क़ाबिले तारीफ है। कुल मिलाकर मोदी सरकार के आठ साल विपक्षी पार्टी के 60 सालों पर भारी है। इसलिए आज पुरा देश एक आवाज में कह रहा है 2024 में देश में आएगा मोदी ही और हरियाणा में मनोहर ही।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, दस्तावेजीकरण विभाग प्रदेश सहप्रमुख सौरभ गुप्ता, सुनीता गोयल, संदीप गुप्ता, कुलभूषण, अंजलि अरोड़ा, अरुण सिंगला, श्याम सुंदर बरेजा, अरविंद कौशिक, नरेश बैनिवाल, राधेश्याम जिंदल, व अशोक कुच्छल, प्रेम वर्मा, तरुण गोयल, हैप्पी छौक्कर, नीरज गोयल, हरिओम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments