Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


तम्बाकू का प्रयोग करने से होती है कैंसर जैसी घातक बिमारियां-राजेश

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : बापाौली, 31 मई (प्रीति शर्मा): स्वास्थ्य विभाग की और से बापौली सीएचसी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंचार्ज डा.सोमबीर ने की। इस दौरान खंड विस्तार शिक्षक राजेश गाहल्याण ने बच्चो को तम्बाकू से शरीर पर पडने वाले कुप्रभाव के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तम्बाकू का प्रयोग करने से हमे कैंसर,टीबी जैसी घातक बिमारीयां हो सकती है।

उन्होने कहा कि तम्बाकू का प्रयोग करने से हृदय रोग तो होता ही है साथ मे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कुप्रभाव पडता है। उन्होने कहा कि हमे इस तम्बाकू की खतरनाक आदत को छोड़कर समाज हित मे कार्य करने चाहिए और अन्य आस पास के लोगो को भी तम्बाकू का प्रयोग करने से रोकना चाहिए। इस मौके पर डॉ सुदेश पाल, डॉ भावना ,सुशील, शैलेंद्र, रोहतास, मनोज, सागर, प्रमोद आदि उपस्थित रहे। 

Comments