Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


“वाद-विवाद” प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “वाद-विवाद” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में कक्षा के 16 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है |

विभागाध्यक्ष  डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह  के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमें कौशल का विकास होता है इस प्रतियोगिता में सुमित आनंद ने प्रथम स्थान, वीणा ने द्वितीय स्थान व  किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | विजयी  विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. कीर्ति ने किया |

Comments