डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अंतर्सदनीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत कलाम सदन रहा प्रथम
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में वीरवार दिनांक 28 अप्रैल 2022 को अंतर्सदनीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित विषय दिए गए जिसके अंतर्गत उन्हें अपना पसंदीदा विषय चयनित करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना था। प्रतियोगिता के विषय रहें– योग का महत्व, आज़ादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत हरा भारत । सभी प्रतिभागियों को निर्धारित नियमों के अंतर्गत ही अपनी प्रतिभा को उकेरकर स्थान प्राप्त करना था। सभी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमान दलीप, श्रीमती उषा मजूंमदार एवं सुश्री मुस्कान जी ने अदा की। गहराई से मूल्यांकन करने पर कलाम सदन प्रथम रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र भेंटकर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेना आवश्यक है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही हम अपने अंदर समाहित योग्यता को उकेरकर अपनी कमियों को दूर करके अपने चयनित क्षेत्र में महारत हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही बच्चों के अंदर आगे बढ़ने की भावना एवं आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है और यही भावना लक्ष्य प्राप्ति का सरल संबल है।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के नाम इस प्रकार से रहें– कक्षा दसवीं से सिमरन
कक्षा-नौवीं से परी कादियान

Comments