Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने आईबी कॉलेज के गेट पर जलाया पुतला

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at June 7, 2022 Tags: , , ,

-इनसो ने केयूके वाईस चांसलर का जलाया पूतला

BOL PANIPAT :-   छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) कॉलेजों में शुरु होने वाली परीक्षाओं को लेकर इनसो केयूके वाईस चांसलर सोमनाथ सचदेवा के खिलाफ मोर्चा खोले हुई है. आज फिर इनसो के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जेलदार और इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने आईबी कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करके वाईस चांसलर सोमनाथ सचदेवा का पूतला जलाया. इनसो छात्र नेताओं ने बताया की परीक्षा पाठयक्रम पूरा किए बिना शुरू होने जा रही है. इसी को लेकर लगातार पानीपत के प्रत्येक कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रही हैं ज़ो आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगा

छात्र विरोधी है फरमान

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जो केयूके प्रशासन द्वारा बगैर पाठयक्रम पूरा किए बिना परीक्षा का जो शेड़यूल जारी किया गया है यह बगैर सोचे समझे छात्र विरोधी निर्णय लिया है जो सरासर गलत है. इस पर केयूके प्रशासन द्वारा दोबारा विचार करके वापिस लेना चाहिए

80% छात्रों का पाठयक्रम अधूरा

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज, आर्य कॉलेज समेत सभी ऐडिड और राजकीय कॉलेजों में अभी 80 % छात्रों का अभी सलेबस अधूरा है तो छात्र परीक्षा कैसे दे पाएंगे यह छात्रों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है.

75% सिलेबस से हो परीक्षा

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कॉलेजों में 16 जून से शुरु होने वाली परीक्षाएं 75% सिलेबस से हो होनी चाहिए क्यो की छात्रों का पाठयक्रम अधूरा है इसलिए 25% से 35% सिलेबस की कॉलेज छात्रों को छूट दी जाए.

इस अवसर पर शुभम छाजपुर, राकेश शर्मा, अमन सैनी, निशांत कारद, दीपक राणा, विजय सिंह , दिनेश खर्ब, अभिषेक गुज्जर, सोनी आदि छात्र मौजूद थे.

Comments