नेपाल आपदा को लेकर 13 सितंबर को जिमखाना क्लब में होगी प्रार्थना सभा :—विभु पालीवाल
नेपाल आपदा को लेकर पानीपत है संवेदनशील ,करेंगे मदद: विनोद धमीजा
यदि नेपाल सरकार कहे तो नेपाल त्रासदी में हुए नुकसान की करेंगे पूर्ति सहायता:— रमेश माटा
जिम खाना क्लब सैक्टर 25 में होगी विशाल प्रार्थना सभा:— सतीश गोयल
BOL PANIPAT : नेपाल में आई त्रासदी आपदा के लिए नगर के धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक एवं व्यापारिक संगठन एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि ने जिमखाना क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें नगर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 13 सितंबर को पानीपत नगर वासियों की ओर से नेपाल आपदा पर पानीपत में रह रहे नेपाल प्रवासियों के साथ एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चैंबर्स कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने कहा कि हम नेपाल के हर परिस्थिति में साथ खड़े हैं जब भी नेपाल सरकार की तरफ से मदद मांगी जाएगी तब पूरा पानीपत नेपाल की सेवा में तन मन धन निछावर कर देगा ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध निर्यातक विभु पालीवाल ने कहा कि नेपाल एवं पानीपत में रह रहे नेपालवासियों को लेकर बहुत ही संवेदनशील है और हम पानीपत में रह रहे नेपाली प्रवासियों को लेकर सच में ही बहुत चिंता में है
हम प्रत्येक नेपाली प्रवासियों के साथ खड़े हैं
हम नेपाली प्रवासियों के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करना चाहते हैं ताकि वह अपने आप को हमारे भारत में सुरक्षित महसूस कर सकें
इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने कहा की यदि नेपाल सरकार कहे तो इस त्रासदी एवं आपदा में जो बेघर हुए हैं उनको हम कपड़ा मकान दुकान भी बनाकर देने को तैयार हैं लेकिन सभी प्रकार की कानूनी अरचनों को दूर करके हम नेपाल सरकार के साथ सहायता के लिए खड़े हैं
प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश गोयल ने कहा कि आने वाली 13 तारीख को हम सभी स्कूलों से प्रार्थना करेंगे कि वह नेपाल में आई आपदा में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के लिए एवं जो बेघर हो गएलोगों के लिए जो इस त्रासदी की लपेट में आ गए हैं उन सबके लिए एक साथ सभी कॉलेज और स्कूलों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन करे ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और साथ ही उनका पुनर्निर्माण हो इसलिए एक साथ हजारों हाथ नेपाल की आपदा में प्रार्थना के लिए खड़े होंगे
इस अवसर पर वेद पाराशर ने कहा कि 13 सितंबर को जिम खाना क्लब के अंदर एक विशाल संवेदना सांत्वना प्रार्थना सभा का आयोजन नगर वासियों की ओर से किया जा रहा है जिसमें नगर का प्रत्येक धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक व्यापारिक एवं मीडिया के बंधु भी इस प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे
हमने नेपाल आपदा में आए सभी नेपाली प्रवासियों और पानीपत में रह रहे हैं नेपाली प्रवासियों के लिए सेवा साधना के रूप में करने का भी लक्ष्य रखा है निश्चित तौर पर हम नेपाल प्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं
इस प्रार्थना सभा में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञाननंद जी महाराज दयानंद जी महाराज बाबा राजेंद्र सिंह जी दयानंद सरस्वती जी महाराज दाऊजी महाराज कांता देवी जी महाराज रामसुखदास जी महाराज राधे राधे जी महाराज पीठाधीश्वर कालिदास जी महाराज नरेश आनंद जी महाराज सतनाम जी महाराज जहां इस प्रार्थना सभा में साधु संतों का मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा सांत्वना विचार भी सुनने को मिलेंगे वहीं राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया ,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ,विधायक प्रमोद विज, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता, कांग्रेस के वीरेंद्र बुल्ले शाह एवं सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी इस सभा में शामिल होने का अनुमान है और हम सभी को निमंत्रण भी भेज रहे हैं ताकि सभी लोग इस दुख की घड़ी में नेपाल के साथ खड़े हो ।
इस अवसर पर विनोद धमीजा रमेश माटा,विभु पालीवाल ,आर.एन रावल, मोहनलाल गर्ग, राधेश्याम गर्ग सतीश गोयल, चमन लाल गुलाटी, कृष्ण रेवड़ी,विपिन चुग,रमन छाबड़ा, महेश थारेजा ,यश हुड़िया, राजेंद्र जैन, प्रीतम गुर्जर, रॉकी गहलोत, मास्टर मुकेश बॉस, साहिब रंगा, विशाल वर्मा , अशोक नारंग , चांद भाटिया
युद्धवीर रेवड़ी, हरजिंदर सिंह लाड़ी मौजूद रहे

Comments