ड्रग्स एब्यूज व ड्रग्स एडिक्शन विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता व एग्जीबिशन का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” के द्वारा ड्रग्स एब्यूज व ड्रग्स एडिक्शन विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता व पोस्टर व स्लोगन राइटिंग पर एग्जीबिशन का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉ. सुनित शर्मा , डॉ. निधान सिंह और यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के संयोजक श्री अजय पाल सिंह के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि समाज को इस प्रकार के मादक पदार्थों और आपूर्तिकर्ताओं का का बहिष्कार करना चाहिए। एक सामाजिक पारिस्थितिक तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। जहां नशीली दावों के दुरुपयोग के शिकार लोगों का उचित पुनर्वास किया जाना चाहिए और नशीली दावों की आपूर्ति करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आज हमें शपथ लेनी चाहिए कि , हम किसी भी प्रकार की ड्रग्स का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि कोई ऐसा विद्यार्थी मिलता है तो उसको इस ड्रग्स की लत से बाहर आने में मदद करेंगे । इस एग्जीबिशन में लगभग 120 विद्यार्थी उपस्थित रहे । इस प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में बृंदा प्रथम स्थान , इश्मीत कौर द्वितीय स्थान पर कोमल तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में जय गहलोत प्रथम स्थान पर कशिश द्वितीय स्थान पर नविता जैन तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के संयोजक अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे सामने एक सबसे बड़ी सामाजिक समस्या पैदा हो रही है कि आज का युवा नशे का शिकार है इस बुराई को दूर करने के लिए सबसे पहले हमें जागरूक होना होगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बुराई को जड़ से निकाल फेंकना होगा।ड्रग्स की लत से आर्थिक व सामाजिक दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। क्योंकि जब एक विद्यार्थी ड्रग्स की लत में पड़ जाता है तो जीवन में किसी योग्य नहीं रहता और उसके इलाज से भी बहुत खर्च आता है । ऐसा व्यक्ति समाज व राष्ट्र निर्माण में जो अपना योगदान दे सकता था वह इस ड्रग्स की लत के कारण अपना योगदान नहीं दे पाता है । इस प्रतियोगिता के आयोजन में रितिका जताना व सोनिया विरमानी का विशेष योगदान रहा । इस एग्जीबिशन में राजेश बाला , निशा गुप्ता , मनीत कौर, निशा गोयल आदि उपस्थित रहे।

Comments