Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सहयोग परिवार ने जगाई अलख. समर कैम्प में बच्चो की मदद के लिए आगे आने लगे दानवीर

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 9, 2022 Tags: , , , ,

-डॉक्टर संजय सैन भी बच्चो की मदद के लिए आगे आये

BOL PANIPAT ।बाल भवन में ट्रेनिंग ले रहे स्लम एरिया के बच्चो की मदद के किये अब लोग सामने आने लगे है।बुधवार को सहयोग परिवार के साथ खाने पीने की चीजें लेकर डॉक्टर संजय सैन ओर उनका परिवार पहुँचा।डॉ संजय सैन ने कहा कि शहर के साधन सम्पन्न लोगो को ऐसे बच्चो की मदद के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने इस मुहिम के लिए सहयोग परिवार का आभार जताया। वही जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि संस्था ओर बाल भवन के सांझे प्रयास से बच्चो का सम्पूर्ण विकास होगा,ओर सहयोग परिवार से मिल बच्चो की संख्या में इजाफा हो रहा है।

सहयोग परिवार ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बाल भवन में 9 से 12 बजे पानी की वैन लगवा दी,जिससे पानी की समस्या दूर हो गयी। सहयोग परिवार से गौरव लीखा ने बताया कि अभी शुरुआत है. कैम्प के दौरान सम्भव मदद देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर दिखायेगा सहयोग परिवार। सहयोग गौरव लीखा ने बताया कि कैम्प के बाद भी उनका परिवार इन बच्चो पर नजर रखेगा ओर कोई भी इनकी जरूरत होगी वो पूरी की जाएगी।जैसे ही सहयोग परिवार ने जिम्मेवारी ली है बच्चो की उसी दिन से कैम्प में बच्चो की संख्या भी बढ़ती जा रही है।इस मौके पर डॉ संजय सेन ,गौरव लीखा , पंकज दुआ , मोहित बजाज ,ज्ञान अरोड़ा, रचित जग्गा, आशु दुआ , ललित कुमार , अनिल रेवड़ी , आशु टुटेजा , राजू मेहंदीरत्ता , वैभव छाबड़ा,राजीव चोपड़ा, अतुल जैन मौजूद रहे ।

Comments