मकर सक्रान्ति के अवसर पर सफाई कर्मचारियो के लिए सम्मान समारोह का आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT : गांव गगाना मे बहुउद्वेशीय जन कल्याण सभा, हरियाणा द्वारा मकर सक्रान्ति के अवसर पर सर्व समाज की एकता बनाये रखने के लिए सफाई कर्मचारियो के लिए सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। सम्मान समारोह मे सफाई कर्मचारियो को प्रशंन्ति पत्र तथा कम्बल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बहुउद्वेशीय जन कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव रणधीर सिंह चहल तथा वित सचिव गुरनाम सिंह द्वारा सफाई कर्मचारियो को किसी भी प्रकार का नशा नही करने तथा नशे की बुराई के प्रति जनता को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई तथा कन्या भ्रूण हत्या के अभिशाप को लेकर कार्यक्रम मे शामिल लोगो को कन्या भ्रूण हत्या न करने का सकल्प भी दिलवाया। सभा के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा तथा महासचिव रणधीर सिंह चहल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से जहा सर्व समाज को मजबूती मिलेगी , वही पर सफाई कर्मचारियो को भी समाज मे बराबरी का दर्जा मिलने मे सहायक रहेगा। उन्हाने बताया कि सफाई कर्मचारी केवल गन्दगी ही साफ नही करते बल्कि उनके द्वारा किये गये सफाई कार्य से हमे समाज मे फैली गन्दगी को साफ करने की प्रेरणा मिलती है। तथा उनके सफाई जैसे पुण्य कार्य से समाज स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सभा के प्रधान राममेहर वर्मा, महासचिव रणधीर सिंह चहल , गुरनाम सिंह, ओमप्रकाश, दिनेश, सतपाल सिंह, रामकुमार, अमरजीत, सुरेश कुमार, विनोद सहित सभी पदाधिकारी एव सदस्य उपस्थित रहे।

Comments