4 किलो 200 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 10 जून 2022, 4 किलो 200 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने वीरवार साय मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 4 किलो 200 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बालिस्टर पुत्र धेनुख निवासी मिश्राग्राम मोतिहारी बिहार के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ, शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को उतराखंड से कम कीमत पर खरीद कर पानीपत व आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए लाया था। आरोपी को पानीपत के बारे में जानकारी थी, वह पहले फैक्टरी में काम करते हुए आजाद नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। लॉकडाउन के बाद आरोपी अपने गांव मिश्राग्राम बिहार चला गया था, करीब 2 साल से वही पर रह रहा था।
नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफतार आरोपी बालिस्टर को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
बुधवार की देर साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बालिस्टर पुत्र धेनुख निवासी मिश्राग्राम मोतिहारी बिहार चरस तस्करी का अवैध धंधा करता है। बालिस्टर कुछ की देर में चरस की तस्करी करने के लिए पानीपत अनांज नई सब्जी मंडी की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत अनाज मंडी रोड पर धर्म काटा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद जीटी रोड की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक हाथ में बैग लटकाए पैदल आते दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबु कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बालिस्टर पुत्र धेनुख निवासी मिश्राग्राम मोतिहारी बिहार के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो बैंग के अंदर काले रंग की थेली से चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 4 किलो 200 ग्राम पाया गया।

Comments