Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


Riddle Competition प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.एस.सी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी  विभाग  के तत्वाधान में Riddle Competition प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया | प्रतियोगिता का विषय Train your Brain रखा गया | प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की अपने विषय में रुचि बढ़ती है |

 भौतिकी  विभागध्यक्षा प्रो. सोनिया ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताए विद्यार्थियों के  आत्मविश्वास में वृद्धि करती  है | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. गरिमा तरिका द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में दो टीम बना कर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता को रोचक बनाया गया और उन्हें उनके विषय के बारे में जानकारी भी प्राप्त हुई |

 इस प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया | इस अवसर पर प्रो. सोनिया और प्रो. दीपा सैनी उपस्थित रहे |

Comments