Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एड्स जागरूकता के विषय पर किया गया विस्तार व्याख्यान का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , गुरुवार 10 अक्तूबर 2024,आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे गुरुवार को हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी व यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स के नियंत्रण एवं बचाव के विषय पर  विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल पानीपत से डॉ रवींद्र सिंह व डॉ अशोक कुमार ने मुख्य वक्ता के तौर पर  शिरकत की। कॉलेज प्रांगण मे पहुँचने पर प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता व यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के काउन्सलर डॉ विजय सिंह ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की स्वेच्छा से जांच करवानी चाहिए और इसका बचाव एकमात्र जागरूकता ही है और बचाव इलाज से बेहतर होता है। वहीं, सिवल अस्पताल पानीपत से पहुचे डॉ रवींद्र सिंह व डॉ अशोक कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर आप इसकी जांच सरकारी अस्पताल मे पहुँच कर  निशुल्क करवा सकते हैं। इसकी जानकारी विभाग की ओर से गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के तहत किसी भी एचआईवी ग्रसित व्यक्ति से भेदभाव नहीं कर सकते अन्यथा एक्ट के अनुसार कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाती है। इस अवसर पर डॉ विजय सिंह, अंजू शर्मा, प्रो अमित, राजा तोमर, खुशबू वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

Comments