Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सदगुरु कबीर साहेब का 624 वा प्रकट दिवस के उपलक्ष में श्री सदगुरु कबीर आश्रम में 34 वां वार्षिकोत्सव सदगुरु कबीर महोत्सव संत समागम समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 12, 2022 Tags: , ,

सन्तो के प्रवचन व सत्संग, भजन एवं विशाल भंडारे के साथ बड़ी धूमधाम से सम्पन हुआ सन्त समारोह

BOL PANIPAT : 12 जून,2022:- गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री सदगुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि0) पानीपत द्वारा श्री सदगुरु कबीर आश्रम 68 ग्रीन पार्क तहसील कैंप पानीपत में 624वा सदगुरु कबीर प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम से से मनाया गया श्री सदगुरु कबीर आश्रम का 38 वां वार्षिकोत्सव सुबह गुरु महिमा पाठ के साथ शुरू होकर सच्चाई के प्रतीक सफेद रंग झंडा ध्वजारोहण करके सत्संग, भजन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ । उक्त समारोह वंशचार्य सद्गुरु पंथ श्री हजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब आचार्य कबीरपंथ कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा(छ. ग.) के पावन आशीर्वाद से प्रति वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । अबकी बार मुख्यरूप से मध्य प्रदेश बाधवगढ़ के महंत हरिदास साहेब व उनकी संत मण्डली के द्वारा पूरे विधिविधान के सात्विक यज्ञ चौका आरती के सम्पन हुआ । संत समारोह में हरिद्वार व गद्दी दरबार किरठल के मंहत ब्रह्मदास साहेब, पानीपत परमहंस कुटिया के महंत ज्ञानेश्वर दास साहेब, महंत गंगादास साहेब के साथ काफी संख्या में साधू सन्तों उपस्थित थे इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा , चंडीगढ़ के साथ ही पानीपत के सभी वर्गों के सत्संग प्रेमियों ने अपार आस्था दिखाते हुये हजारो की संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया । कबीर मंदिर में आये हुये महंतो के प्रवचन, सत्संग एवं भजन चलते रहे शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

सतगुरु कबीर साहेब के 624 वे प्रकट दिवस के उपलक्ष में आयोजित कबीर मंदिर में समारोह का शुभारंभ मुख्याथिति गांव सुताना के सरपंच व समाजसेवी कर्मवीर पवार के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया सात्विक यज्ञ चौका आरती के मुख्याथिति समाजसेवी व आर्मी सेवानिवृत्त (BAMS, MD) डॉ जगबीर पवार के द्वारा सन्तो का स्वागत करके सम्पन किया गया वही विशाल भंडारे व लंगर उदघाटन मुख्याथिति समाजसेवी व (Sr. Manager FCI) से सेवानिवृत्त पार्थ सिंह ने रिबन काटकर लंगर की शुरुआत की गई । उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये डॉ जगबीर पवार ने कहा कि मनुष्य की सच्ची निष्ठा व सेवा भक्ति से सभी प्राणियों के कष्ट दूर होते हैं इसलिए सभी को अपनी निष्ठा के साथ सच्ची लगन और मेहनत से साधु संतों की सेवा करनी चाहिए उन्होंने कहा कि आज के समय में क्रांतिकारी सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए सदगुरु कबीर साहेब की विचारधारा को अपना कर चलना हम सब के लिए अति आवश्यक है तभी हम सब मिलकर समाज में फैली बुराइयों को का खात्मा करने सफल हो सकते हैं । मुख्याथिति पार्थ सिंह ने भी उपस्थित भगत समाज को अपने सम्बोधन में कबीर साहेब के जीवन पर बारीकी से प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर साहिब की वाणी वचनो से लोगों को सद्धर्म का रास्ता दिखाई देता हैं साहिब के एक एक वाणी तथा दोहे संसार सागर से मुक्ति का रास्ता दिखता है ।

सरपंच कर्मवीर पवार ने भी उपस्थित लोगों से अपने विचार साझा करते हुये कहा कि आज के युग की चकाचौंध एव पशिचम सभ्यता से समाज के सभी वर्गों के नोजवानो को बचना चाहिये प्रतिदिन कुछ निकालकर सद्गुरु कबीर साहेब की विचारधारा को ध्यान से पढ़ना चाहिये ।इससे हमारी व हमारी युवा पीढ़ी की ओर अधिक आस्था कबीर साहेब प्रति बनी रहेगी । मध्यप्रदेश के बाधवगढ़ से अपनी सन्त मण्डली के साथ पहुचे महंत हरिदास साहेब ने प्रवचन के माध्यम श्रद्धालुयों को अवगत कराते हुए कहा कि जिस समय सम्वत 1455 सुदी 1398ई पूर्णिमा सोमवार के दिन अमृत वेला में सद्गुरु कबीर साहिब अवतरण हुये उस समय सारा समाज जाति पाति के भेद भाव मे बंटा हुआ था और लोग वहमों भम्रो व पाखण्डों में फंसे हुये थे सद्गुरु कबीर साहिब ने अपनी वाणी वचनों द्वारा ही समाज मे से जाति पाति को खत्म करके इसे रूढ़िवादी विचारधारा से मुक्त करके एक नये की स्थापना की थी महंत साहिब ने विस्तार से अपने प्रवचनों के द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के बारे अवगत कराते हुए कहा कि उस समय का समाज उन्हें एक महान समाजसुधारक के रूप में देखता था ।

महंत ब्रह्मदास साहेब ने श्रद्धालुयों को अपने मुखारविंद से अमृतवर्षा के माध्यम से कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब का सन्तो में स्थान संत सम्राट व प्रथम सद्गुरु के रूप में स्थापित है उन्होंने कहा कि आज समय मे सद्गुरु साहेब की किसी भी धर्म की स्थापना उनका लक्ष्य नही था केवल मानव को जगाना ओर इससे सर्वशक्तिमान की शक्ति का संदेश भी दिया । समारोह की अध्यक्षता कर समिति उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये समाज के लोगो से अपील करते हुये कहा कि अगर पानीपत में साझा मंच के माध्यम से समस्त समाज लोग अगर इक्कठा होकर कार्य करे तो निशिचत रूप से सामाजिक कार्यो के साथ बहुत मजबूती से आगे बड़ सकते है । पवार ने कहा कि हमारी खुद की खामियां ही हमे कमजोर करके रखती है वो हमारे को आगे नही बढ़ने देती है यह सब तभी सम्भव हो सकता है तब हम सब अपनी स्वयं की कमियों को दूर अपने बच्चों को शिक्षित करने संकल्प लेकर अपनी आने वाली पीढ़ी को पूर्ण रूप से शिक्षित किया जाये एक अच्छे समाज की स्थापना करके समाज की एक नही अनेक बुराइयों को दूर किया जा सकता है ओर इसकी शुरुआत भी ऐतिहासिक नगरी पानीपत से ही शुरुआत होनी चाहिए क्योंकि पानीपत शहर में लाखो की सख्या में यह समाज स्थाई रूप स्थापित है ।

मच सचालक मास्टर देवेंद्र पवार ने सद्गुरु कबीर साहेब प्रकट दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के समय सद्गुरु कबीर साहेब जी सात्साकार रूप से कबीरपंथ के पँथश्री हजूर प्रकाशमुनि नाम साहिब दामाखेड़ा (छ. ग.) में विराजमान है जिसकी हम सब कबीर साहेब पूजा करते है । समिति के प्रधान पदम् सिंह ने समारोह में आये सभी सन्तो महतो व श्रद्धालुयों का ह्र्दय से धन्यवाद करते हुए स्वागत किया । सद्गुरु कबीर जनसेवा समिति (रजि0) पानीपत के समस्त पदाधिकारी द्वारा आये हुए मुख्याथितिओ का पगड़ी व पटका पहनाकर फुलमालाये से जोरदार स्वागत किया । सभी सन्तो महंतो का भी समिति के व्यक्तियों द्वारा फूलो से स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर आश्रम समिति के प्रधान पदम् सिंह उप प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पवार, पदाधिकारीगण महेंद्र गाहल्याण, रामकुमार, पलटूराम, अमित पवार, विकास कर्ण, कंवरपाल, डॉ विवेक बहल, रामपाल तोमर, किरणपाल पवार, राजकुमार कटारिया, नवीन मुडाल, मास्टर नरेश कुमार, ऋषिपाल तोमर, पालेराम पवार, डॉ मुकेश कुमार, भोपाल राठी, लेक्चरर राजकुमार बेगवाल, प्रधान कालूराम राठी, रामपाल तोमर, देशराज तुंवर, जेई शिवकुमार, राजीव पवार, जयभगवान, बिजेंद्र कुमार, भानु तोमर, कंवरपाल, दर्शन दास, बॉबी, रामनिवास, ओमकार, मदनलाल, सूरजभान आदि मुख्यरूप से हजारों की सख्या में महिलाएं व पुरुष समारोह में उपस्थित थे ।

Comments