इसराना में ब्राह्मण मिलन समारोह 11 फरवरी को – बलराम शर्मा
BOL PANIPAT : मतलौडा। इसराना में 11 फरवरी को ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बलराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इस समारोह का आयोजन करने के लिए पहले इसराना हल्के के गांव गांव जा कर समाज के लोगों से विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है। इस समारोह का आयोजक कोई विशेष न होकर बल्कि इसराना हल्के का पूरा ब्राह्मण समाज है। इस समारोह में समाज के कमजोर व्यक्ति ,होनहार विद्यार्थी ,खिलाड़ी आदि की किस प्रकार सहायता करके उसे अपने अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। इस समारोह में न तो किसी पार्टी का गुणगान होगा और न ही किसी पार्टी का विरोध होगा। बलराम शर्मा ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा की ब्राह्मण मिलन समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर अपने विचार रखे।

Comments