समालखा नगरपालिका चुनाव : 51 पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी गई
BOL PANIPAT : एसडीएम व समालखा नगरपालिका चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने सोमवार को समालखा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों और पीठासीन अधिकारियों के लिए 9 मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी लगाई गई है और 51 पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी गई है।
उन्होंने बताया कि समालखा नगर पालिका चुनाव में कुल 34 बूथ बनाए गए हैं और समालखा नगर पालिका चुनाव के लिए 17 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी व चार पोलिंग अधिकारी रहेंगे। 15 जून को एक से पच्चीस तथा 16 जून को 26 से 51 तक की पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग दोबारा होगी।
एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां 18 जून को बूथ का सामान ले जाना सुनिश्चित करेंगी। सभी पोलिंग पार्टियां आपस मे समन्वय स्थापित कर लें।
अश्वनी मलिक ने कहा कि 19 जून को मतदान के दिन प्रात: 6 से 7 बजे तक उम्मीदवारों या एजेंटों के समक्ष मॉक पोल होगा। इसके बाद 7 बजे मतदान शुरू होगा। मतदान सांय 7 बजे तक होगा। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक,तहसीलदार सुमनलता,निर्वाचन विभाग से महेंद्र सिंह इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments