विकास कार्यों में देरी करने वाले अधिकारियों पर होगी ठोस कार्यवाही: कृष्णलाल पंवार।
-राज्य सभा सांसद ने विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
BOL PANIPAT , 12 अगस्त। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में सांसद निधि के जरीये कराये जा रहे विकास कार्य की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राज्य सभा सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे विकास कार्योे को निश्चित समय अवधि में पूरा करने का प्रयास करें। जो अधिकारी इसमें कोताही बरतेंगे व रूचि नहीं लेंगे उनके विरूद्व संख्त कार्यवाही की जायेगी।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी। वर्तमान में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। उन्होंने समीक्षा बैठक में अब तक हुए विकास कार्यों की प्रगति जानी व देरी के कारण पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिये की वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निदान का प्रयास करें। इस मौके पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, एसडीओ सत्यव्रत मलिक के अलावा विभिन्न विभागों क अधिकारी मौजूद रहे।

Comments