पीआरपीसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया
BOL PANIPAT :- 13 जून, 2022, सार्वजनिक उद्यम विभाग के मार्गदर्शन में पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में रिफाइनरी टाउनशिप और इसके चारों ओर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करके भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम 10 और 11 जून, 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें कुल 200 शोभाकारी फूल और फलों आदि के पेड़ लगाए गए थे।
इस विशाल वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन कपिल मोरेश्वर पाटिल, माननीय राज्य मंत्री (पंचायती राज) और
पी राघवेंद्र राव, आईएएस, अध्यक्ष हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा 10 जून, 2022 को टाउनशिप में किया गया था और इस दिन को “कार्बन न्यूट्रल डे” चिह्नित किया गया था। । इस अवसर पर, गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, एम.एल. धारिया, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी), पीआरपीसी और मुख्य-महाप्रबंधक तथा एचएसपीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर 10 ~ 11 जून, 2022 को करीब 200 पौधे रोपे गए। 11 जून को वृक्षारोपण का उद्घाटन विवेक नारायण, महाप्रबंधक (ईएमएस) द्वारा किया गया । यह कार्यक्रम प्रमुखता से डीपीएस पानीपत रिफाइनरी के छात्रों की प्रतिभागिता के साथ आयोजित किया गया, जिन्होंने वृक्षारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विवेक नारायण ने छात्रों से आह्वान किया कि हम सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेखनीय रूप से उल्लेख किया कि चूंकि इंडियनऑयल वर्ष 2022 को “हरित भविष्य की ओर” के रूप में मना रहा है, जो मनुष्य, पृथ्वी एवं प्रगति के लिए निर्बाध ऊर्जा परिवर्तन सुनिश्चित करेगा। इसलिए हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है कि हम बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए अपना निरंतर योगदान देते रहें जिससे समाज को एक स्वस्थ एवं टिकाऊ पर्यावरण दें सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए वृक्षारोपण भी एक प्रमुख उपाय है।

Comments