एक्शन मोड़ में सीएम फ्लाइंग टीम. प्रदेश के कई जिलों में की दूध की डेयरियों पर छापेमारी. तकरीबन 20 हजार लीटर दूध नष्ट करवाया
BOL PANIPAT : हरियाणा के कई जिलों में सीएम फ्लाइंग की टीम एक्शन मोड़ में दिखाई दी जहां आज दिनभर सीएम फ्लाइंग की टीम ने प्रदेश के कई जिलों में की. साथ ही इस दौरान दूध की डेयरियों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई. रेड के दौरान टीम की निगरानी में फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा FSO मोबाईल लैब से मौके पर ही सैंपलिंग व टेस्टिंग भी की गई. इस दौरान तकरीबन 20000 लीटर दूध मानव उपयोग के लिए सही नहीं पाया गया, जिसको टीम ने साथ के साथ नष्ट करवाया. आपको बता दे कि सीएम फ्लाइंग की टीम की सोनीपत, पंचकूला, यमुनानगर फरीदाबाद, हिसार, नारनौल, भिवानी अंबाला, पानीपत, रेवाड़ी, फ़तेहाबाद, करनाल व झज्जर जिलों में चल रही हैं और अन्य जिलों में भी की जाएंगी. सीएम फ्लाइंग द्वारा मिलावट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई..

Comments