Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छ सुंदर सुरक्षित समालखा के नाम से भाजपा ने किया चुनावी घोषणा पत्र जारी


-सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का किया वादा.

BOL PANIPAT : समालखा 13 जून , भाजपा नें चुनावी पत्र स्वच्छ सुंदर सुरक्षित समालखा के नाम से जी टी रोड स्थित होटल में एक प्रेस वार्ता के दौरान जारी किया | भाजपा नें अपनें चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया. प्रेस वार्ता को चुनाव प्रभारी व भाजपा प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख राजीव जैन व जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सम्बोधित किया | घोषणा पत्र में शहर कि सुरक्षा कि दृष्टि से प्रत्येक चौराहे पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का किया वादा किया गया |

शहर को स्वच्छ रखने के लिय मार्केट खुलने से पहले तथा मार्किट बंद होने के बाद सफाई करने कि बात कि गई| शहर में सभी पार्को का सौन्द्रियकरण किया जायेगा , ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले लगवाएंगे।
शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नंदीशाला का निर्माण होगा।
नागरिकों को सुबह सैर करने के लिए रेलवे जमीन में पार्क का तुरंत निर्माण शुरू होगा‌ जो कि कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण निर्माण कार्य रुक गया था. गलियों, नालियों की सफाई, लाईट तथा अन्य समस्याओं के लिए आनलाईन शिकायत दर्ज करवाने, उनका समाधान करने तथा नगरपालिका की सेवाओं में डोर स्टैप पर देने की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। सुरक्षा के लिए सभी मुख्य चौराहों एवं बाजारों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जायेंगे और उनका नियंत्रण कक्ष एक होगा.

बिजली के हर खंभों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी और शिकायत मिलते ही ठीक करवाने की व्यवस्था होगी। घर-घर से कूड़ा उठाने का सौ प्रतिशत प्रबंध होगा।
विभिन्न बाजारों में आवश्यकतानुसार दुकानदारों की सहमति से सार्वजनिक शौचालय बनवायें जाएंगे तथा उनकी उचित सफाई की व्यवस्था होगी। बरसाती पानी की निकासी के लिए पुनः एक्सपर्ट से डिजाइन बनवा कर नालों का निर्माण होगा। समालखा-जोरासी रोड पर नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करवाया जायेगा ताकि सीवरेज जाम ना हो।

रेलवे लाईन पार तथा अन्य कॉलोनियों को वैध करवाकर सीवरेज लाइन, पानी की लाइन डलवाकर सभी गलियां पक्की की जाएगी। बंदरों को पकड़वाकर शहर से दूर भेजने की व्यवस्था की जाएगी. शहर की गलियों में जर्जर तारों को बदलवा कर नयी केबल लगवाई जाएगी।

प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत दूर करवाने के लिए हर वार्ड में कैंप लगावायें जायेंगे।
प्रत्येक वार्ड में वाटर कूलर लगाकर राहगीरों कि प्यास बुझाने का काम करेंगे साथ ही मुख्य बाज़ार में भी वाटर कूलरों कि व्यवस्था कि जाएगी पुरानी तहसील एवं पटवारखाने की जगह पर पार्क, व्ययामशाला, जिम बनाया जाएगा। खेल स्टेडियम का रखरखाव एवं सौन्दर्यकरण किया जाएगा. पेड़ -पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का काम करेंगे .

विकास कार्य पर नजर रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में 21 सदस्य कमेटी बनाई जाएगी।
कहीं भी आगजनी कि घटना होने पर फायरबिग्रेड की गाड़ियां को हमेशा तैयार रखा जाएगा
रेहड़ी पटरीवालों को नगरपालिका की तरफ से धूप में बचाने के लिए छतरी उपलब्ध करवाएंगे |
पिछले रुके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जायेगा जैसे कि पंजाबी धर्मशाला, रेलवे पार्क, सैनिक कम्युनिटी हॉल, लाईब्रेरी आदि कार्य पूरा करेंगे|

समय- समय पर नगरपालिका कि तरफ से फोगिंग करवाएंगे, ताकि मच्छरों से होने वाली बिमारियों को रोका जा सके |
प्रेस वार्ता के दौरान नगरपालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड प्रत्याशियों को जीताने  की अपील की गई . वार्ता का कुशल संचालन जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा नें किया | वार्ता में शशिकांत कौशिक, मेघराज गुप्ता ,सुभाष कुहाड़, कृष्ण छोक्क, रविन्द्र भाटिया, दुष्यंत भट, सौरभ गुप्ता, राधेश्याम जिंदल, प्रदीप उपाध्याय, निशा सिंह, सुनीता गोयल , विक्रांत कक्कड़, मनजीत डिकाडला, उमेश गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे|

Comments