भाजपा ने गांव बिंझौल में आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा
-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बढ़ी है तिरंगे की पहचान: हरपाल ढांडा
BOL PANIPAT ,10 अगस्त। देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर बुधवार को पानीपत ग्रामीण हलके के गांव बिंझौल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा बड़े भाई एवं प्रमुख समाजसेवी हरपाल ढांडा ने शिरकत की। गांव में पहुंचने पर सिवाह मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल व ग्रामीणों ने हरपाल ढांडा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा गांव के सरकारी स्कूल से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए स्कूल में ही सम्पन्न हुई। वहीं तिरंगा यात्रा का गांव में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर हरपाल ढांडा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में तिरंगे की पहचान बढ़ी है। यूक्रेन के युद्ध के दौरान किस तरह से तिरंगा लगाकर भारतीय विद्यार्थियों को वहां से निकाला गया, यह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान सहित दूसरे देशों के बच्चों भी तिरंगे को लेकर वहां से सुरक्षित निकले, यह सब तिरंगे की ही पॉवर थी। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि वे सभी अपने-अपने घरों पर 13 से लेकर 15 अगस्त तक तिरंगा फहराये। इस मौके पर सिवाह मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंझौल, राणा सिंह, अजमेर सिंह, राजपाल कश्यप, संदीप कश्यप, नीरज कश्यप, सतीश तिवारी, ईश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह व नरेंद्र कश्यप सहित स्कूल की मुख्य अध्यापिका निर्मला कुमारी, विजेंद्र कुमार, अनिता देवी, दल सिंह, प्रदीप कुमार, रामबीर सिंह, सतबीर सिंह व कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments