Tuesday, August 25, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जून 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद. आरोपी झपटमारी की भी एक वारदात में फरार चल रहा था। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहरूख पुत्र ईशाक निवासी विकाश नगर हाल किरायेदार धमीजा कॉलोनी नूरवाला पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ की वह नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया रविवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनोली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार होकर संजय चौक की और से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संम्भावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संद्विगध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात एक युवक बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक पर संजय चौक की तरफ से आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर बाइक के कागजात मागे तो आरोपी यवुक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक चार दिन पहले गीता कॉलोनी नूरवाला में एक घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में रोशन लाल पुत्र कलीराम निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातो बारे गहनता से पुछताछ करने पर एक अन्य सीडी डिलक्स बाइक अप्रैल में बरसत रोड पर सचदेवा गार्डन के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में गौरव पुत्र रामानंद निवासी भगत नगर तहसील कैंप पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक धमीजा कॉलोनी नूरवाला में आरोपी के किराये के कमरे से बरामद हुई।

आरोपी शाहरूख थाना सैक्टर 13/17 में दर्ज झपटमारी की एक अन्य वारदात में भी करीब 10 माह से फरार चल रहा था। आरोपी ने अपने साथी शिवम निवासी मुज्जफर नगर व राहुल निवासी शामली यूपी के साथ मिलकर अगस्त 2021 में सैक्टर 13/17 में पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन व 1400 रूपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त वारदात में आरोपी शिवम व राहुल को पुलिस टीम द्वारा गिरफतार कर कब्जे से छीना गया मोबाइल व 500 रूपए की नगदी व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। आरोपी शाहरूख अभी तक फरार चल रहा था।

Comments