Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत ने स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर मनाया वल्र्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत श्रीमती मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार, बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने स्वयं बुजुर्ग निवास स्थान में जाकर उनके बीच शामिल होकर बुजुर्ग के साथ होने वाले दुव्र्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने का विश्व दिवस मनाया। इस अवसर पर स्माइल फाउंडेशन के सदस्य गिरीश, विपुल, राहुल तथा समाज सेवी राजीव उपस्थित रहे।

इस उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने बुजर्गो के बीच अपने विचार सांझा किये और कहा कि यह दिन दुव्र्यवहार और पीडि़त बुजुर्गो के लिए आवाज़ उठाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के समुदायों के लिए एक अवसर प्रदान करना है ताकि वे दुव्र्यवहार और उपेक्षा को प्रभावित करने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय परिकिर्याओ के बारे में जागरूकता पैदा करके बुजुर्ग व्यक्तियो के दुव्र्यवहार और उपेक्षा की बेहतर समझ को बढ़ावा दे सकें  और बुजर्गो को आश्वासन दिया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हर पड़ाव पर आपके साथ है आप किसी भी मदद के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0180-2640222 पर सम्पर्क कर सकते है।

Comments