खिलाडियों / बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं होने के कारण सी.एम.कप खेल आगामी आदेशों तक स्थगित
BOL PANIPAT , 27 फरवरी। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग सी.एम कप. (मुख्यमन्त्री कप) के अन्तर्गत 06 खेल (कबड्डी, वालीबाल, हैण्डबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल) का आयोजन ब्लॉक स्तर तथा जिला स्तर पर दिनांक 28 फरवरी तथा 1 मार्च को समस्त छ: खंडों में होना था। खिलाडियों / बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं होने के कारण उक्त खेलों को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

Comments