Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


सतनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन जिला कार्यकारिणी की मीटिंग.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 3, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 3 जुलाई आज भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन के कार्यालय में पानीपत जिला कार्यकारिणी की मीटिंग बी बी एम बी के वरिष्ठ नेता सतनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हरियाणा एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दरियाव सिंह ने कहा कि 5 जुलाई को बी बी एम बी कैम्पस में हरियाणा एटक की जनरल कौंसिल की मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि बैठक को ए आई टी यू सी एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर एटक के प्रदेश अध्यक्ष पहल सिंह तंवर, प्रांतीय महासचिव अनिल पंवार सहित एटक के प्रदेश स्तरीय नेता सम्बोधित करेंगे। एटक के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने बताया कि केन्द्रीय सरकार की मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ स्वतंत्र एवं संयुक्त आंदोलन की रुपरेखा बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि चार लेबर कोडस के खिलाफ और कृषि उपज के लाभदायक एम एस पी को लेकर 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय कन्वेंशन में हाजरी सुनिश्चित की जायेगी।
भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन के महासचिव जितेश कुमार ने कहा कि बी बी एम बी सहित सार्वजनिक क्षेत्र के नीजिकरण के खिलाफ भी संघर्ष की रुपरेखा बनाई जायेगी। बैठक में हरियाणा एटक की राज्य कमेटी की मीटिंग की तैयारी की समीक्षा भी की गई। बैठक में सतीश पंवार, रणबीर शर्मा, संजय तंवर, जमशेद मलिक कृष्ण कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Comments


Leave a Reply