Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


“नशे से आजादी पखवाड़ा” अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जून 2022, “नशे से आजादी पखवाड़ा” अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों नें फैक्ट्रियों व टैक्सी स्टैंड पर नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया ।

नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। इसलिए समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। पुलिस नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना जिला पुलिस को बेझिझक दें, पुलिस कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

जागरूक्ता अभियान के तहत बुधवार को थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने पुराना औधोगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में, थाना तहसील कैंप की टीम ने टैक्सी स्टैंड व कॉलोनियों में जाकर नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया।

जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जागरूक करते हुए बताया गया, नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसी लिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना।

जिला पुलिस की टीमों ने आह्वान किया कि सामाजिक संस्थाएं, युवा क्लब व गठित कमेटियां नशे से आजादी अभियान में जिला पुलिस का पूरा सहयोग करें। ताकि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सके।

Comments