Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रसंशा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जून 2022 , उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर जिला के 13 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने तृतीय श्रेणी प्रसंशा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान जनवरी से जून तक चोरी, स्नेचिंग व साईबर अपराध के मामलों में त्वरित व बेहतर कार्य करने व पीओ, बेल जम्पर (उद्घोषित अपराधियों) को पकड़ने व अपराधों पर नियंत्रण करने आदि जैसे सराहनीय कार्य करने पर दिया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर पद से लेकर सिपाही पद के कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने इस दौरान सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कार्य/ड्यूटी करते हुए पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बनाकर रखेगें। उन्होने कहा कि सम्मान जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, जिसको पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना होता है। उन्होंने कहा अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत मे सहन नहीं किया जाएगा। ड्यूटी के प्रति सजग व ईमानदार रहें।

निम्न मामलों में कार्य करने पर किया गया सम्मानित :

*जलालपुर में बिजली के सब स्टेशन से तार चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने पर, सब इंस्पेक्टर अरविंद व सिपाही लोकेश को। (सनौली थाना)
*जानलेवा हमला करने की वारदात में घोषित पीओ को पकड़ने व अन्य कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने पर एएसआई अनुप को। (किला थाना)
*महिला का पर्स छीनकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने पर ईएएसआई राजीव कुमार, ईएचसी सुनील कुमार, मुख्य सिपाही मनोज कुमार व सिपाही सोनू को। (टीएसी समालखा)
*नकली नोट के एक मामले में वर्ष 2006 से फरार चल रहे पीओ घोषित आरोपियों को पकड़ने पर ईएसआई महेंद्र सिंह, ईएसआई दलसिंह, ईएसआई राजकुमार व ईएससी रामनिवास को। (पीओ स्टाफ)
*साईबर क्राईम के एक मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करने पर सब-इंस्पेक्टर कमल गिरी को। (थाना माडल टाउन)
*साईर क्राईम के एक मामलें में आरोपियों को गिरफ्तार करने पर सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार को (थाना किला)

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी :

सब-इंस्पेक्टर अरविंद, सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार, सब-इंस्पेक्टर कमल गिरी, ईएसआई महेंद्र सिंह, ईएसआई दलसिंह, ईएसआई राज कुमार, ईएएसआई राजीव कुमार, एएसआई अनुप, मुख्य सिपाही मनोज कुमार, ईएससी रामनिवास, ईएचसी सुनील कुमार, सिपाही लोकेश व सिपाही सोनू।

Comments