अशोक कुच्छल की जीत ही समालखा का विकास सुनिश्चित करेगी : पवन सैनी
BOL PANIPAT : समालखा। पुर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पवन सैनी कहा कि भाजपा से चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल की जीत से समालखा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार बढेगी। अशोक कुच्छल जीत ही समालखा का विकास सुनिश्चित करेगी। सभी वर्ग भाजपा के साथ है और कमल खिलाने में अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समालखा के विकास के लिए अब मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जिता कर शहर के होने वाले विकास कार्य पर मोहर लगानी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महोत्सव के तौर पर समालखा में नगरपालिका का चुनाव होने जा रहा है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आज आपके सामने एक बेहतरीन अवसर है। इस अवसर पर सुधीर सहरावत, ईश कुमार राणा, सौरभ गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, निशा सिंह, आशीष सिंधू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments