Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


आगामी 4 व 5 सितंबर को आयोजित होगा भाजपा व भाजपा समर्थक जिला पार्षदों का प्रदेश स्तरीय पंचायती राज प्रशिक्षण शिविर : डा पवन सैनी

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अगस्त, आगामी चार व पांच सितंबर पट्टी  कल्याणा  स्थित  सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पर  भाजपा एवं भाजपा समर्थित जिला पार्षदों का प्रदेश स्तरीय पंचायती राज प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा जिसमे केंद्रीय नेताओं का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। ये जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा पवन सैनी ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के हुडा स्थित कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कही। बैठक में पहुंचने पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने डा पवन सैनी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
डा पवन सैनी ने बैठक में बताया की इस पंचायती राज प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से आए जिला पार्षदों को संगठन की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा।
डा पवन सैनी ने कहा की   प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ शासन प्रशासन  प्रदान किया है। डी बी टी के माध्यम से जनधन खातों में राशि भेजना ,किसान निधि खाते में भेजना ,आयकर विभाग फेस लेस कर एक पारदर्शी  शासन प्रशासन प्रदान किया है मोदी के 9 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एक भी घोटाला नही हुआ इस से अधिक क्या पारदर्शिता होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 540 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन कर, फैमिली आ डी के माध्यम से घर बैठे जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा घर बैठे बुढ़ापा पेंशन बना। हरियाणा नागरिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति करने में मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार कोटा खत्म कर योग्यता को तरजीह देना तथा बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देना तथा ऑनलाइन तबादला नीति लाना सब सुशासन व पारदर्शिता  के उच्च माप दंड है।
इसी प्रकार इस पंचायती राज प्रशिक्षण शिविर में जिला पार्षदों को पारदर्शी तथा सुशासन पद्धति के गुर सिखाए जाएंगे। डा पवन सैनी ने कहा की पार्षदों को बताया जाएगा कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कैसे करना है।ताकि विकास के साथ सुचिता के भी ने आयाम बने।
डा पवन सैनी ने व्यवस्था में विभिन्न कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने कहा की मैं विश्वास दिलाता हूँ कि जिन जिन कार्यकर्ताओं की व्यवस्था में जिम्मेदारी  लगी है वो पूरी मेहनत,लगन व निष्ठा से अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभायेंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रविंदर भाटिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कृष्ण छोकर ने दिया ।बैठक में मुख्य रूप से मेयर अवनीत कौर,जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुलेख डिडवाडा, लोकेश नांगरू तथा मेघराज गुप्ता,जिला विस्तारक उमेद सिंह , जिला भाजपा मंत्री अनीता चावला,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रफाकत हसन, जिला मंत्री जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, जिला मीडिया सह प्रमुख सुनीता गोयल, सोशल मीडिया जिला प्रमुख रविंद्र पांचाल, प्रवास एवं अध्यक्षीय कार्यालय प्रभारी निशा सिंह, चुनाव संपर्क विभाग जिला प्रमुख अजीत दहिया तथा भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र सैनी मौजूद रहे।

Comments