पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूची तैयार करने की अधिसूचना जारी: डीसी
BOL PANIPAT , 17 जून। राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा ने पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूची तैयार करने की अधिसूचना जारी कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1 जनवरी, 2022 को अर्हता तिथि मानकर 5 जनवरी, 2022 को जारी की गई मतदाता सूचियों को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इनके आधार पर ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां तैयार की जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सुशील सारवान ने बताया कि ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के मतदाताओं की वार्ड एवं डाफ्ïट सूची 13 जून 2022 तक तैयार की गई थी। जिसका प्रारम्भिक प्रकाशन 15 जून 2022 को किया गा था। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को लेकर दावे एवं आपत्ति 21 जून 2022 को सायं 4 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। साथ ही 19 जून को अवकाश होने के कारण इस दिन आपत्ति एवं दावे नहीं लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकरी द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटान 28 जून 2022 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्घ जिला निर्वाचन अधिकारी (पीठासीन) के समक्ष 1 जुलाई, 2022 तक अपील दायर की जा सकती है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा इन अपीलों का निपटान 6 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।

Comments