टूटी हुई सडक़ों की मुरम्मत को लेकर प्रशासन गंभीर: उपायुक्त
-सडक़ों की मुरम्मत से होने वाली दुर्घटनाओं में आएगी कमी
BOL PANIPAT , 6 अक्तूबर। नगर में सडक़ों के टूट-फूट के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से आम व्यक्ति को बचाने के लिए प्रशासन प्रयासरत रहा है। टूटी हुई सडक़ों को दुरूस्त करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह बात उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही।
उपायुक्त ने बताया कि नगर में जो-जो सडक़े खस्ता हालत में हैं उनकी मुरम्मत का कार्य जो-शोर से किया जा रहा है। इन सडक़ों की मुरम्मत होने से सडक़ संबंधी दुर्घटनाओं में कमी आएगी व आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करेगा।
उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ के दौरान नगरी में किसी भी प्रकार की सडक़ों संबंधी क्षति नहीं हुई थी। जिन सडक़ों की मुरम्मत महसूस की जा रही थी उन पर ध्यान देकर प्रशासन शीघ्रता से उन्हें इस योग्य बना रहा है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना भविष्य में न घटे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद् विवेक चौधरी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खन्ना आदि मौजूद रहे।

Comments