Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करों के खिलाफ पानीपत पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2022 Tags: , , , , ,

13 किलो गोडा चुरापोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

BOL PANIPAT : 19 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर जीटी रोड पर सिवाह अड्डे के पास से एक नशा तस्कर को 13 किलो डोडा चुरापोस्त (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव पुत्र गरीबदास निवासी अलीगढ़ यूपी हाल चंडी माजरा मोहाली पंजाब के रूप में हुई। प्रारंम्भिक पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ की वह मोहाली चंडीगढ़ आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए डोडा चुरापोस्त पोस्त को अलीगढ यूपी व मध्य प्रदेश से खरीद कर लाया था। गहनता से पुछताछ करने व नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी गौर को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शनिवार को गश्त के दौरान सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गौरव पुत्र गरीबदास निवासी अलीगढ़ यूपी जो की मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। गौरव ट्रैवल बैग लेकर जीटी रोड पर सिवाह अड्डे के पास खड़ा है, आरोपी के पास बैग में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो उसने अपनी गौरव पुत्र गरीबदास निवासी अलीगढ़ यूपी हाल चंडी माजरा मोहाली पंजाब के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के बैग की तलाशी ली तो डोडा चुरापोस्त (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद डोडा चुरापोस्त का वजन करने पर 13 किलो पाया गया। गिरफ्तार आरोपी गौरव के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई। 

Comments