चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 अगस्त 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में सैनी कॉलोनी निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में चौथे आरोपी को शुक्रवार देर शाम सेक्टर 11/12 में गुरूद्वारा के नजदीक गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सावेज उर्फ जावेद निवासी काबुली बाग बेरी वाली मस्जिद बबैल रोड के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी आजाद उर्फ साडी निवासी उग्राखेड़ी, दीपांशु उर्फ नौरंग निवासी भारत नगर, सोनू उर्फ मोना निवासी धूप सिंह नगर व फरार चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मामले में पहले गिरफ्तार हो जा चुके आरोपी आजाद उर्फ साडी, दीपांशु उर्फ नौरंग व सोनू उर्फ मोना के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 चाकू बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
तीनो आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी सावेज उर्फ जावेद निवासी काबुली बाग बेरी वाली मस्जिद बबैल रोड व चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
मारपीट का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि आरोपी आजाद उर्फ साडी के चचेरे भाई दीपक का करीब एक महीना पहले कृष्ण पाल निवासी सैनी कॉलोनी व उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। आरोपी आजाद उर्फ साडी ने चचेरे भाई के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए साथी आरोपी दीपांशु उर्फ नौरंग व सोनू उर्फ मोना, सावेज उर्फ जोवन व अन्य चार साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और 20 जुलाई को विद्यानंद कॉलोनी में कृष्ण पाल निवासी सैनी कॉलोनी के साथ मारपीट कर पेट में चाकू घोपने की वारदात को अंजाम दिया। बाद मे कृष्पापाल की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान 24 जुलाई को मौत हो गई थी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना चांदनी बा में कृष्ण पाल पुत्र भोलेराम निवासी सैनी कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 20 जुलाई की देर शाम विद्यानंद कॉलोनी में अपनी बहन के पास जा रहा था। तभी गली में दो लड़के आए और रास्ता रोक उसके साथ मारपीट की। युवकों ने नुकीली चीज उसके पेट में मारी। मारपीट करने वाले आरोपी दीपक व आजाद थे। पुलिस ने कृष्ण पाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके बाद 24 जुलाई को रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान कृष्ण पाल की मौत हो गई। दर्ज अभियोग में पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 103,1, 190,191,3 इजाद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments