Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हाईवे पर बीबीएमबी के पास फ्लाई ओवर पुल निर्माण के चलते पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का रूट किया डायवर्ट ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2022 Tags: , , , , ,

पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन जीटी रोड पर पुराना हरिद्वार बाइपास से सैक्टर 29 औधोगिक क्षेत्र से होते हुए चोटाला रोड से वापिस जीटी रोड़ पर प्रवेश करे : यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार।

BOL PANIPAT : 20 जून 2022, यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर पानीपत बीबीएमबी के पास फ्लाई ओवर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते उस स्थान पर पानीपत से दिल्ली लेन पर हर समय जाम लगा रहता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार अगले कुछ दिनों के लिए उक्त मार्ग को डायर्वट किया गया है। अब पानीपत से दिल्ली की और जाने वाले वाहनों को पुराना हरिद्वार बाईपास से औधोगिक सैक्टर 29 से होते हुए चोटाला रोड से वापिस जीटी रोड पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए मार्ग पर साईन बोर्ड लगाने के साथ ही यातायात पुलिस के जवानों को डायर्वट किये मार्ग पर तैनात किया गया है। ताकि किसी भी वाहन चालक को मार्ग के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पड़े।

वही डाइर्वट किये रूट पर वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना ना करना पड़े इसके लिए चोटाला रोड की और से सैक्टर 29 में प्रवेश करने वाले वाहनों के मार्ग में भी बदलवा किया गया है अब वे भी चोटाला रोड से जीटी रोड पर चढ़कर अनाज मंडी कट यू टर्न लेकर पुराना हरिद्वार बाइपास से होते हुए सैक्टर 29 में प्रवेश करेगें।

उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया दिल्ली से चंडीगढ लेन ऐसे ही निरंतर चलती रहेगी। उन्होने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा की यातायात को सुचारू रूप से चलवाने में पानीपत यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Comments