अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दयाल सिंह के बच्चों ने ऐतिहासिक स्मारक स्थलों को किया योगमय।
BOL PANIPAT : आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिसे पूरा भारतवर्ष आजादी का अमृतमहोत्सव के रूप में मना रहा है। भारत कीे आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत सरकार इस वर्ष को आजादी का अमृतमहोत्सव के रूप में मना रही है जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष योग दिवस को भी इस श्रृँखला के अन्तगर्त लिया गया।
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस दयाल सिंह के छात्र-छात्राओं ने नए रूप में मनाया। उन्होंने पानीपत में स्थित ऐतिहासिक स्मारकों, पानीपत नगरी के गौरव द्वार सलारजंग गेट पर प्रातः करीब 5 बजे बच्चों ने सलारजंग गेट पर पहुँचकर विभिन्न योग मुद्राएँ की। स्कूल के बच्चों का ही दूसरा समूह ‘काले अम्ब‘ जो कि पानीपत की तीसरी लड़ाई का गवाह है वहाँ पहुँचकर न केवल योग मुद्राएँ की बल्कि लोगों तक जागरूकता का संदेश भी पहुँचाया।
योग द्वारा तन स्वस्थ व मन स्वस्थ कैसे हो ? यही दृष्टिकोण सामने रखकर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत कटिबद्ध है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बच्चों द्वारा पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसका शीर्षक भी योग ही रहा। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाया श्री जशमेर जो कि जिला खेलकूद समिति के अध्यक्ष भी है उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण द्वारा सभी को योग को अपने जीवन में ओर भी बढ़ावा देने को कहा ताकि शरीर स्वस्थ रह सकें।
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत योग के प्रति पूरी तरह से समर्पित है इसलिए एन.सी.सी नेवल विंग, फरीदाबाद के अन्तर्गत दयाल सिंह के एन.सी.सी. कैडेटस और सी.टी.ओ. मोनू सिंह ने भाग लिया। इसके साथ-साथ स्कूल की अध्यापिकाओं ने स्कूल प्रांगण में योग की विभिन्न मुद्राएँ करके मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने सभी को योग को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Comments