Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 29, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु के महत्व तथा जीवन में ज्ञान और मार्गदर्शन के मूल्य से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। गीत-संगीत, भावपूर्ण कविताओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक और भावविभोर बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया 

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए  विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान रखने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और कहा कि एक गुरु के मार्ग दर्शन से ही विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply