Tuesday, July 14, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा लोहे की दो पाइप व गेट बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बतरा कॉलोनी में प्लाट से चोरी किये लोहे के पाइप व गेट को बेचने की फिराक में काबड़ी रोड पर कच्ची फाटक के पास घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू उर्फ आशिफ पुत्र शमीम निवासी आवली गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई।

थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया सोमवार को गश्त के दौरान थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक टीम काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक अज्ञात युवक काबड़ी कच्ची फाटक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपनी पहचान सोनू उर्फ आशिफ पुत्र शमीम निवासी आवली गाजियाबाद यूपी के रूप में बताते हुए 3 दिन पहले बतरा कॉलोनी में एक प्लाट से दो लोहे की पाइप व एक गेट चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में महिपाल पुत्र राजेंद्र निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

महिपाल निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत ने थाना पुराना औधोगिक में शिकायत देकर बताया था की 18 जून को वह प्लाट में घूमने के लिये गया तो उसको प्लाट में रखे दो लोहे की पाइप व एक पुराना गेट नही मिला। अज्ञात चोर पाइप व गेट को चोरी कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ आशिफ ने लोहे के पाइप व गेट चोरी करने के बाद दिल्ली पैरलल नहर पर झाड़ियों में छुपाकर रख दिये थे। आरोपी चोरीशुदा पाइप व गेट को बेचने के लिए सोमवार की साय काबड़ी फाटक के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे की दोनों पाइप व गेट बरामद कर आरोपी सोनू उर्फ आशिफ को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments