Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


किसान कृषि यन्त्रों के बिल 30 जून तक जमा करवायें

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जून। उप कृषि निदेशक डा.वजीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मशीनीकरण स्कीम 2022-2023 के तहत विभिन्न यन्त्रों के आवेदन 18 अप्रैल 2022 से 27 मई 2022 तक आनलॅाइन किये गये थे।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने 20 जून तक अनुदान प्रमाण -पत्र प्राप्त कर लिया है। वो सभी किसान कृषि यन्त्र खरीद कर बिल ऑनलॉइन और ऑफलॉइन सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय नई अनाज मण्डी पानीपत में 30 जून तक जमा करवायें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक व सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हंै।

Comments